Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुकानदार पर गोलीबारी और युवक की रहस्यमयी मौत से दहला गुरुग्राम

गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र के खांडसा गांव में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक दुकानदार पर जानलेवा हमला किया गया। चार हमलावरों ने दुकान पर बैठे सुनील कुमार पर दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि दुकानदार इस घटना में बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

दुकान “जियो मार्ट डिजिटल” नाम से संचालित होती है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बहस के बाद ही यह वारदात हुई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

इधर, सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र के गाडौली गांव में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के डड़वा गांव निवासी चंद्रजीत के रूप में हुई है, जो पिछले 10 महीनों से गुरुग्राम में किराये पर रहकर निजी कंपनी में काम कर रहा था।

शनिवार रात युवक अपने कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रविवार को परिजनों को सौंप दिया। प्रथम दृष्टया मामला विषाक्त पदार्थ निगलने से आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि कमरे से उसका मोबाइल फोन गायब मिलने पर परिवार ने साजिश की आशंका जताई है। पुलिस मकान मालिक सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

धर्मशाला नगर निगम में 17 पार्षदों ने ली शपथ,मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव अब 1 जुलाई को

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:नगर निगम धर्मशाला के नवनिर्वाचित 17 पार्षदों ने सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिला कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सभी निर्वाचित पार्षद मौजूद रहे। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शपथ ग्रहण के बाद...

BSF ने मानवीय पहल से ओडिशा के लापता युवक को परिवार से मिलवाया

Summer express, अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए ओडिशा के एक लापता युवक को उसके परिवार से मिलवाया, जो पिछले छह महीने से उससे बिछड़ा हुआ था। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे युवक बिकाश देहुरी को सुरक्षित उसके पिता और भाई के हवाले किया गया।...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पिता ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज

Summer express, पटना/भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में 17 जून को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 28 वर्षीय छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के पिता काशीनाथ तिवारी ने अपने बेटे की मौत के तरीके पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग...

हरियाणा-राजस्थान के बीच जल बंटवारे पर सहमति, एमओयू पर हस्ताक्षर

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ। इस दौरान दोनों राज्यों की सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह...

पानीपत में हाईवे डिवाइडर की ग्रिल में उतरे करंट से चालक की मौत, एलएंडटी और टोल प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज

Summer express, पानीपत। शहर के थाना तहसील कैंप क्षेत्र में पीवीआर मॉल के सामने नेशनल हाईवे पर कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हाईवे के डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल में करंट प्रवाहित होने से एक 30 वर्षीय ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.