Facebook-f Youtube X-twitter

लुधियाना में सितंबर में भी जारी गर्मी, मानसून ने नहीं दी राहत

लुधियाना। पंजाब में मानसून का मौसम लगभग समाप्त हो चुका है, लेकिन राज्य की औद्योगिक नगरी लुधियाना में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सितंबर के अंत में भी शहर में जून-जुलाई जैसी तपिश और उमस महसूस की जा रही है। सुबह सूरज की तेज़ किरणें लोगों को झुलसा देती हैं और देर शाम तक भी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल रही।

त्योहारों के मौसम में भी गर्मी का असर

आमतौर पर दशहरे और दिवाली के समय बाजारों में रौनक बढ़ती है और लोग सर्दियों के कपड़े खरीदने लगते हैं। लेकिन इस बार गर्म मौसम के चलते त्योहारों का ठंडक वाला माहौल देखने को नहीं मिला।

बारिश ने दी थोड़ी राहत

रविवार को शहर के कई इलाकों में बारिश जरूर हुई, लेकिन इससे गर्मी से पूर्ण राहत नहीं मिली। यह बारिश करीब 21 दिनों बाद हुई, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। कई लोग बारिश में नहाते नजर आए, वहीं कुछ लोग छतरियों के सहारे बाजार में घूमते दिखे।

तापमान का रिकॉर्ड

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में तैनात मौसम वैज्ञानिक डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि रविवार को लुधियाना का अधिकतम तापमान 37.02°C और न्यूनतम 25.4°C दर्ज किया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.