Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल से पकड़ा पाक जासूस, ISI को भेजता था खुफिया जानकारी

पलवल |  हरियाणा पुलिस ने पलवल जिले के आलीमेव गांव निवासी तौफीक को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। तौफीक पिछले तीन सालों से वॉट्सऐप मैसेज और कॉलिंग के जरिए भारत की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था।

ISI से सीधा संपर्क

जांच में सामने आया है कि तौफीक पाकिस्तान एम्बेसी के अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में था। वह भारत से जुटाई गई खुफिया जानकारी दानिश को देता था, जिसे बाद में आईएसआई तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से 12 पाकिस्तानी नंबर भी बरामद किए हैं।

BSF जवान की जानकारी भी भेजी

क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने हथीन के एक बीएसएफ जवान और पलवल के एक व्यक्ति की निजी जानकारी भी पाकिस्तान भेजी थी। हालांकि इन लोगों की पहचान फिलहाल उजागर नहीं की गई है।

2022 में गया था पाकिस्तान

तौफीक वर्ष 2022 में रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान गया था। वहीं उसकी मुलाकात पाकिस्तान एम्बेसी के अधिकारी दानिश से हुई। इसके बाद से वह लगातार संपर्क में रहा और दिल्ली जाकर भी उससे मिलता रहा।

कागजात बनवाने के नाम पर करता था धंधा

तौफीक हथीन लघु सचिवालय में पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज बनवाने का काम करता था। वह पाकिस्तान में रिश्तेदारों से मिलने जाने वाले लोगों को वीजा दिलवाने के लिए एम्बेसी अधिकारियों से संपर्क कराता और इसके एवज में उनसे 15-20 हजार रुपये तक वसूलता था।

फोन डेटा रिकवर करने की कोशिश

पुलिस को आरोपी के फोन से डिलीट की गई कई संदिग्ध चैट मिली हैं, जिन्हें साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से रिकवर किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि इससे जासूसी नेटवर्क के और चेहरे सामने आ सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.