Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा पुलिसकर्मी के बेटे के लिए 9 करोड़ का जीवनदाता इंजेक्शन

हरियाणा  |  हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल राजेश कुमार के बेटे युवांश को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) टाइप-1 जैसी जानलेवा बीमारी है। 9 अक्टूबर को युवांश का पहला जन्मदिन है, और परिवार की यही प्रार्थना है कि उन्हें इस दिन जीवन का अमूल्य तोहफा मिल सके। यह तोहफा स्विट्जरलैंड से आने वाला 9 करोड़ रुपये का विशेष इंजेक्शन है, जो युवांश के लिए जीवनरक्षक साबित होगा।

महंगे इंजेक्शन के लिए क्राउड फंडिंग से जुटाए गए 7 करोड़ रुपए

इस रोग के इलाज के लिए आवश्यक जोलगेन्समा नामक इंजेक्शन की कीमत लगभग 14.50 करोड़ रुपये है। निर्माता कंपनी ने इसे 9 करोड़ रुपये में उपलब्ध कराने की सहमति दी है। इस दिशा में अब तक क्राउड फंडिंग के जरिए 7 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं, जबकि 2 करोड़ रुपये और की आवश्यकता है। जैसे ही राशि पूरी होगी, इंजेक्शन स्विट्जरलैंड के जेनेवा से मंगवाया जाएगा।

पुलिसकर्मियों ने एक दिन का वेतन युवांश के लिए दिया

प्रदेश के 18 जिलों के पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से एक-एक दिन का वेतन युवांश के इलाज में योगदान दिया है। इसके अलावा चार और जिलों के पुलिसकर्मी भी इस महीने इसी पहल में शामिल होंगे। युवांश के पिता राजेश फतेहाबाद की साइबर शाखा में कॉन्स्टेबल हैं, जबकि उनकी मां किरण फतेहाबाद के फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में क्लर्क के रूप में कार्यरत हैं।

स्विट्जरलैंड से आएगा जीवनदाता इंजेक्शन

युवांश का इलाज जीन थेरेपी के जरिए किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक जोलगेन्समा इंजेक्शन ही SMA टाइप-1 का एकमात्र मान्यता प्राप्त उपचार है।

राजनेताओं ने भी युवांश की मदद के लिए आर्थिक योगदान दिया

युवांश की मदद में कई मंत्रियों ने भी हाथ बढ़ाया है:

  • ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल विज – 20 लाख रुपये
  • अर्बन लोकल बॉडीज मंत्री विपुल गोयल – 9 लाख रुपये
  • सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, पर्यटन मंत्री राव नरबीर सिंह, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार – 5-5 लाख रुपये
  • पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा और खेल मंत्री गौरव गौतम – 2-2 लाख रुपये

परिवार ने जनता से सहयोग की अपील की

युवांश के पिता राजेश कुमार ने आम जनता से भी मदद की अपील की है, ताकि बाकी 2 करोड़ रुपये की राशि जल्द से जल्द पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि यह इंजेक्शन उनके बेटे के लिए सच्चा जीवनदान साबित होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.