Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल को केंद्र की सौगात : शिमला और पांवटा में खुलेंगे 2 नए केंद्रीय विद्यालय

Shimla, 3 October

भाजपा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को दो नए केंद्रीय विद्यालय की सौगात दी है। ये विद्यालय शिमला संसदीय क्षेत्र की कोटखाई विधानसभा और पांवटा साहिब विधानसभा में स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार जताया।

हथकरघा उत्पादों को जीएसटी से राहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है। इसके लिए करीब 5862 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें पूंजीगत और परिचालन व्यय शामिल है। खास बात यह है कि इन विद्यालयों में पहली बार बाल वाटिका (प्री-प्राइमरी) की भी व्यवस्था होगी।सुरेश कश्यप ने कहा कि हालिया जीएसटी सुधारों से हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक शिल्प और उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी। विशेषकर शॉल और ऊनी वस्त्रों पर जीएसटी घटाकर 12% से 5% कर दिया गया है, जिससे कारीगरों और बुनकरों को सीधा लाभ होगा।

हिमाचल के कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी और शिमला जैसे क्षेत्रों में हजारों कारीगर शॉल और ऊनी उत्पाद बनाते हैं। कर में कटौती से उनकी आजीविका मजबूत होगी और उनके उत्पाद राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में और प्रतिस्पर्धी बनेंगे।पारंपरिक किन्नौरी टोपियाँ, दस्ताने और पश्मीना शॉल जैसे उत्पाद भी इस फैसले से लाभान्वित होंगे। इससे न केवल उपभोक्ताओं के लिए कीमतें कम होंगी बल्कि कारीगरों की आमदनी भी बढ़ेगी और पीढ़ियों पुरानी हस्तशिल्प परंपरा को संरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.