Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना के बंगाणा में दर्दनाक हादसा : खड्ड में डूबने से तीन छात्राओं की मौत, गांव में मातम

ऊना के बंगाणा में दर्दनाक हादसा : खड्ड में डूबने से तीन छात्राओं की मौत, गांव में मातम

Una, Rakesh 

 विकास खंड बंगाणा की पंचायत वल्ह में वीरवार को बड़ा हादसा हुआ, जिसमें तीन स्कूली छात्राओं की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चियां खड्ड के किनारे खेलने गई थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब शाम तक बच्चियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान खड्ड के किनारे एक बच्ची की चप्पल दिखाई दी। आगे जाकर ग्रामीणों ने देखा कि दो बच्चियों के शव पानी में तैर रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों को पानी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना कलां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक बच्चियों की पहचान खुशी पुत्री मनजीत, कोमल और सोनाक्षी पुत्री अजय कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों राजकीय स्कूल सनहाल में सातवीं और आठवीं कक्षा की छात्राएं थीं। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे पहले एक बच्ची का पैर फिसला और वह गहरे पानी में जा गिरी। उसे बचाने के प्रयास में बाकी दो भी पानी में उतर गईं और देखते ही देखते तीनों की मौत हो गई।शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्राओं में से एक के पिता मनजीतराम ड्राइवर हैं, जबकि दूसरी दो बच्चियां लिदकोट की रहने वाली उनकी साली की बेटियां थीं।

घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम का माहौल छा गया है। परिवारजन और ग्रामीण गहरे शोक में हैं। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि खड्ड के खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.