Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में 7 अक्टूबर तक बारिश, तापमान में आएगी गिरावट

चंडीगढ़। हरियाणा में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते 7 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में बारिश होगी, जबकि 7 अक्टूबर को अधिकांश जिलों में वर्षा होने की संभावना है।

8 अक्टूबर से हवा का रुख उत्तर-पश्चिम की ओर बदल जाएगा। पहाड़ी इलाकों से चलने वाली ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों में पहुंचेंगी, जिससे तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज होगी। फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस है। विभाग का अनुमान है कि बादल छाने से दिन का तापमान घटेगा, जबकि रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के साथ बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र और राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा। इसके चलते 4 अक्टूबर की रात से हरियाणा के मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा।

5 से 7 अक्टूबर के बीच राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। 8 अक्टूबर दोपहर बाद मौसम साफ होने लगेगा और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.