Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली–पानीपत हाई-स्पीड ट्रेन: अब सिर्फ 1 घंटे में सफर पूरा

चंडीगढ़ |  दिल्ली और हरियाणा के बीच आवागमन को आसान बनाने वाली हाई-स्पीड नमो भारत ट्रेन (RRTS) प्रोजेक्ट का काम तेज हो गया है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने दिल्ली–पानीपत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस परियोजना के तहत 136 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण होगा, जिसे भविष्य में करनाल तक बढ़ाने की योजना है।

प्री-कंस्ट्रक्शन का काम शुरू

NCRTC ने पहले चरण में नरेला से मुरथल तक 22 किलोमीटर के हिस्से में यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इसमें बिजली की तारें, ट्रांसफॉर्मर और लो-टेंशन केबल हटाने का काम शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग एक साल का समय लगेगा।

प्रोजेक्ट की खास बातें

  • कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर नरेला, कुंडली, सोनीपत, गन्नौर, समालखा होते हुए पानीपत तक जाएगा।
  • कुल 17 स्टेशन होंगे।
  • ट्रेनें 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
  • वर्तमान में दिल्ली से पानीपत का सफर करीब 3 घंटे में पूरा होता है, जिसे घटाकर सिर्फ 1 घंटे में कर दिया जाएगा।

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

सराय काले खां स्टेशन न केवल दिल्ली–पानीपत कॉरिडोर का शुरुआती बिंदु होगा, बल्कि यह दिल्ली–मेरठ और दिल्ली–अलवर कॉरिडोर के लिए भी नोडल हब रहेगा। यहां से यात्री एक ही जगह पर ट्रेन, मेट्रो और बस की सुविधा ले पाएंगे।

हरियाणा को बड़ा लाभ

NCRTC का दावा है कि रैपिड रेल शुरू होने से करीब 1 लाख यात्री रोजाना तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा, NH-44 (दिल्ली–अंबाला हाईवे) पर लगने वाले जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी।

मंजूरी अभी बाकी

हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर अंतिम वित्तीय मंजूरी दिल्ली और हरियाणा सरकार से अभी प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद प्री-कंस्ट्रक्शन कार्यों की शुरुआत ने परियोजना की रफ्तार को तेज कर दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.