Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करसोग में सिक्योरिटी गार्डज व सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए भर्ती साक्षात्कार

Mandi, 4 October

एस.आई.एस. सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर की ओर से करसोग में सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी उप-रोजगार कार्यालय करसोग के प्रभारी रोहित गुप्ता ने दी।

केवल पुरुष अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग, रेगुलर आधार पर होंगे चयन

उन्होंने बताया कि ये पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे और इनमें केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि आयु सीमा 19 से 40 वर्ष रखी गई है।शारीरिक मापदंडों के अनुसार अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 8 घंटे व 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 17,500 से 22,000 रुपये मासिक वेतन के साथ-साथ ईपीएफ, ईएसआई, बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।साक्षात्कार 10 अक्तूबर को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उप-रोजगार कार्यालय करसोग में होंगे। उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, रिज्यूम तथा रोजगार पंजीकरण पत्र साथ लाने होंगे।उप-रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य वित्तीय सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.