Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

DA, एरियर और पेंशन में देरी पर पेंशनरों का हल्ला बोल, सरकार को दी चेतावनी

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश सरकार की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। पेंशनरों का आरोप है कि उन्हें समय पर पेंशन नहीं मिल रही, 2016 से लंबित एरियर का भुगतान अब तक नहीं हुआ है, महंगाई भत्ता (DA) और मेडिकल बिलों के भुगतान में भी लगातार देरी की जा रही है।

शिमला में हुई बैठक के बाद ज्वाइंट पेंशनर फ्रंट हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने कहा कि पेंशनरों को कई वर्षों से उनके हक का पैसा नहीं मिल रहा। मई महीने में सरकार ने 3 फीसदी DA देने की घोषणा की थी, लेकिन वह भी अभी तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सरकार से कई बार मांगपत्र देकर आग्रह किया गया, लेकिन जब बार-बार अनदेखी हुई तो अब पेंशनरों ने सड़कों पर उतरने का फैसला लिया है। इसी के तहत 14 अक्टूबर को राज्यभर में बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई गई है।आत्मा राम शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पेंशनरों की जायज मांगें पूरी नहीं कीं, तो यह आंदोलन और व्यापक होगा।इसी बीच, पेंशनरों का एक और संगठन—ज्वाइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश—ने भी इन्हीं मुद्दों पर 17 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन की तैयारी की घोषणा की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.