Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वास्थ्य शिक्षण संस्थानों में अटेंडेंस और आंतरिक मूल्यांकन को लेकर नया दिशा-निर्देश

Mandi, Dharamveer

प्रदेश के सभी स्वास्थ्य शिक्षण संस्थानों में अब हर तीन महीने में स्टूडेंट्स की अटेंडेंस और इंटरनल एसेसमेंट की समीक्षा अनिवार्य हो जाएगी। इसके साथ ही, सभी जानकारी अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी को भी ऑनलाइन भेजी जाएगी।

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि पहले यह प्रक्रिया केवल वर्ष में एक बार होती थी, जिससे कई स्टूडेंट्स अपनी कम उपस्थिति को पूरा कराने के लिए ढेरों जुगाड़ लगा लेते थे। अब यह व्यवस्था हर तीन महीने में लागू होगी। जो छात्र बिना ठोस कारण के अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके अभिभावकों को ई-मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी।इस प्रक्रिया के तहत छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन और इंटरनल एसेसमेंट पर भी नजर रखी जाएगी। जिन्हें कमी पाई जाएगी, उनके लिए समय रहते एक्स्ट्रा क्लासेज का प्रावधान किया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने अपने सॉफ्टवेयर में इस मॉनिटरिंग सिस्टम को जोड़ दिया है और सभी डेटा ऑनलाइन अपलोड करने की शर्त रखी है।

डा. सुरेंद्र कश्यप ने कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों को नियमित रूप से पढ़ाई में बनाए रखना और अंतिम समय में परीक्षा से वंचित होने जैसी स्थिति से बचाना है। शिक्षकों को यह भी पता रहेगा कि किन छात्रों को अतिरिक्त मदद की जरूरत है, जिससे संस्थानों में पढ़ाई का माहौल और अनुशासन मजबूत होगा। मेडिकल या अन्य मान्य कारण से अनुपस्थिति की स्थिति को छोड़कर अन्य मामलों में सख्ती बरती जाएगी।यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि अब यह निर्देश केवल जारी नहीं होंगे, बल्कि औपचारिक तौर पर नियमित निगरानी भी की जाएगी। यह व्यवस्था मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फार्मेसी, आयुष और पैरामेडिकल कॉलेजों में लागू होगी और हजारों छात्रों को इसके लाभ मिलेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पोषपा में एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल, सतलुज में गिरने से बाल-बाल बचे 17 यात्री

Summer express/किन्नौर-: रूपी वैली से पिओ जा रही एचआरटीसी की बस बुधवार को पोषपा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में करीब 17 यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए...

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

Summer express/शिमला,संजू भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के...

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.