Facebook-f Youtube X-twitter

पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर धमाका, पांच बोगियां पटरी से उतरीं

शिकरपुर | पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शिकरपुर जिले में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर हुए शक्तिशाली धमाके से जाफर एक्सप्रेस की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। रेलवे पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

धमाका सोमारवाह इलाके में सुल्तान कोट स्टेशन के पास हुआ। मौके पर राहत और बचाव दल पहुंच गया, जबकि पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। विस्फोट के कारण रेलवे ट्रैक को गंभीर नुकसान पहुंचा है और जांच शुरू कर दी गई है।

जाफर एक्सप्रेस पर कई बार हमले

जाफर एक्सप्रेस, जो क्वेटा से पेशावर के बीच चलती है, इस साल कई बार हमलों की शिकार हो चुकी है। पिछले कुछ महीनों में हुए प्रमुख घटनाक्रम इस प्रकार हैं:

  • सितंबर 2025: बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में धमाके में ट्रेन की छह बोगियां पटरी से उतरीं, 12 यात्री घायल हुए।
  • 10 अगस्त: मस्तुंग में हुए विस्फोट में चार लोग घायल।
  • 4 अगस्त: कोल्पुर के पास ट्रेन की पायलट इंजन पर गोलीबारी। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली थी।
  • जून 2025: सिंध के जैकबाबाद जिले में विस्फोट से चार बोगियां पटरी से उतरीं।
  • मार्च 2025: जाफर एक्सप्रेस का अपहरण, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई। बाद में सेना ने कार्रवाई कर 33 आतंकियों को मार गिराया और 354 बंधकों को बचाया।

सुरक्षा बलों का रुख

पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि इन हमलों के पीछे बलूच उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं, जो लंबे समय से देश के भीतर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात : 12 केंद्रों को मंजूरी, 5 अपग्रेड और 7 नए खुलेंगे

Summer express, रेवाड़ी | हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिले में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए करीब एक दर्जन स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी दी है। इनमें पांच मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा, जबकि सात नए उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यह निर्णय केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह...

अंबाला में 7 स्कूलों को बम धमकी ईमेल :  आर्मी पब्लिक स्कूल व केवी-1 भी शामिल,  सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express , अंबाला | हरियाणा के अंबाला में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। गुरुवार सुबह आर्मी पब्लिक स्कूल की जूनियर और सीनियर शाखा के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय-1, 2, 3, 4 और एक अन्य बड़े निजी स्कूल सहित कुल सात शैक्षणिक संस्थानों को ईमेल...

NIT कुरुक्षेत्र में छात्र आत्महत्याओं पर मानवाधिकार आयोग सख्त, संस्थान से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान  में छात्रों की लगातार आत्महत्या और आत्महत्या के प्रयासों की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लेते हुए गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने संस्थान प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग के अध्यक्ष ललित बत्रा की अध्यक्षता में पूर्ण पीठ...

लुधियाना के स्कूलों को फिर बम धमकी: ईमेल से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। शहर के कई प्रमुख स्कूलों को संदिग्ध ई-मेल प्राप्त होने के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। जानकारी के अनुसार, कुल चार स्कूलों,स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, पौदार इंटरनेशनल स्कूल,...

सैलून में हेयर ट्रीटमेंट के दौरान करंट लगने से महिला बेसुध, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Summer express, नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर एक सैलून हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान और डरा दिया है। वीडियो में एक महिला हेयर ट्रीटमेंट के लिए सैलून में बैठी नजर आती है, जहां शुरुआत में सब सामान्य दिखाई देता है, लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.