Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा के बाद पटरी पर लौटा पर्यटन कारोबार, बर्फबारी और ठंड से फिर गुलजार हुआ शिमला

आपदा के बाद पटरी पर लौटा पर्यटन कारोबार, बर्फबारी और ठंड से फिर गुलजार हुआ शिमला

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान हुई तबाही के बाद अब प्रदेश का पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर लौटता नज़र आ रहा है। सर्दियों की दस्तक के साथ ही पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं और ठंडे मौसम का लुत्फ़ उठा रहे हैं।

अक्टूबर की शुरुआत में ही बारिश और ऊँचाई वाले इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी ने तापमान में गिरावट ला दी है। उम्मीद से ज्यादा ठंड पड़ने लगी है, जिससे राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अन्य हिल स्टेशनों में सर्दी का एहसास बढ़ गया है।वहीं, मौसम बदलने से पर्यटन कारोबारी भी काफी उत्साहित हैं और उन्हें इस सीजन में बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

पंजाब से आए मोहित गोयल ने बताया कि शिमला आकर उनका अनुभव शानदार रहा। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस समय तेज गर्मी है, जबकि शिमला का ठंडा और सुहावना मौसम उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है। वह यहां की ठंड और प्राकृतिक सुंदरता का पूरा आनंद ले रहे हैं।वहीं, पंजाब से आई सलोनी गोयल ने कहा कि वह पहली बार शिमला आई हैं और यहां का अनुभव उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा रहा। उन्होंने बताया कि उन्हें लगा था मौसम हल्का ठंडा होगा, लेकिन यहां की ठंड ने उन्हें चौंका दिया। उन्होंने कहा कि वह इस मौसम को पूरी तरह इंजॉय कर रही हैं।

कोलकाता से आए स्नेह आशीष विश्वास ने बताया कि वह तीसरी बार शिमला आए हैं और हर बार यहां का अनुभव यादगार रहता है। उन्होंने कहा कि इस बार ठंड कुछ ज्यादा है, लेकिन वह इस ठंड को भी एंजॉय कर रहे हैं।

पर्यटन कारोबारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मानसून आपदा के चलते बीते तीन महीने से पर्यटन कारोबार पूरी तरह ठप पड़ा था। लेकिन अब बर्फबारी की शुरुआत और मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही कारोबार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। उन्होंने कहा कि इस बार विंटर सीजन में पर्यटकों की अच्छी आमद की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फेसबुक बना अवैध वन्यजीव तस्करी का सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार, कमजोर मॉडरेशन पर उठे सवाल

दुनिया भर में वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करने वाले कई गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसबुक अवैध वन्यजीव तस्करी का दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात ऑनलाइन बाजार बन चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाले फेसबुक पर वन्यजीवों और उनसे जुड़े उत्पादों की खरीद-फरोख्त...

हमीरपुर कॉलेज में 9.64 करोड़ से बनेगा आधुनिक गर्ल्स हॉस्टल, 100 छात्राओं को मिलेगी आवासीय सुविधा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, हमीरपुर में सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए जल्द ही नए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण शुरू किया जाएगा। करीब 9.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह तीन मंजिला आधुनिक हॉस्टल लगभग 100 छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराएगा। कॉलेज परिसर...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/शिमला, संजू- : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और...

अमेरिकन यूनिवर्सिटी इन दुबई में चमकी हिमाचल की बेटी, आध्या पंडित बनीं वैलिडिक्टोरियन

Summer express/शिमला ,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का अवसर है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की पुत्री आध्या पंडित ने अमेरिकन यूनिवर्सिटी इन दुबई से स्नातक की पढ़ाई पूरी करते हुए अपने बैच की वैलिडिक्टोरियन बनने का प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया है। यह उपलब्धि उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और विश्वविद्यालय में उल्लेखनीय योगदान...

जंडियाली गांव में स्कूल प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, लुधियाना I लुधियाना शहर के अंतर्गत आने वाले जंडियाली गांव से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां देर रात एक 50 वर्षीय स्कूल प्रिंसिपल की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। नकाबपोश बदमाश घर में घुसे, उन्होंने प्रिंसिपल और उनके बेटे को बंधक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.