Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकारी पैसे से विपक्ष की छवि खराब करने की साजिश – जयराम ठाकुर का बड़ा आरोप

शिमला,मोहित प्रेम शर्मा

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने लोक संपर्क और जनसंपर्क के कार्य के लिए जिस निजी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी है, वह अब सरकार की योजनाओं के प्रचार के बजाय राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर विपक्ष के नेताओं की छवि धूमिल करने का कार्य कर रही है।

सुक्खू सरकार की एजेंसी चला रही फेक प्रचार की फैक्ट्री

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह एजेंसी मुख्यमंत्री की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का काम करने के लिए नियुक्त की गई थी, लेकिन अब वही एजेंसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘बंदा है दमदार’ और ‘युवा जोश’ नामक दो फेसबुक पेजों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी नेताओं के खिलाफ भ्रामक, आपत्तिजनक और असत्य सामग्री प्रसारित कर रही है।

AI से तैयार झूठे वीडियो, सरकार की शह पर चल रहा प्रोपेगेंडा

जयराम ठाकुर ने कहा कि इन दोनों फेसबुक पेजों पर लगातार ऐसे वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं जिन्हें न तो सुना जा सकता है और न ही देखा जा सकता है। यह कंटेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया जा रहा है, जिससे जनता के मन में गलत धारणा बनाई जा रही है और विपक्षी नेताओं के खिलाफ जहर घोला जा रहा है।जयराम ठाकुर ने कहा कि इन दोनों फेसबुक पेजों के खिलाफ शिमला और दिल्ली में एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह चुप्पी इस बात की ओर संकेत करती है कि इस एजेंसी को सरकार का ही संरक्षण प्राप्त है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि यह भ्रामक प्रचार और झूठी सामग्री जारी रही, तो इन दोनों फेसबुक पेजों पर प्रकाशित सभी आपत्तिजनक कंटेंट कोर्ट में पेश किए जाएंगे और इस मामले में राज्य सरकार को भी पार्टी बनाया जाएगा।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश लोक संपर्क विभाग के माध्यम से इस निजी एजेंसी को राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन एजेंसी ने अपनी सीमा लांघते हुए केवल विपक्ष और विशेष रूप से मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने का अभियान छेड़ रखा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह एजेंसी सत्तारूढ़ दल के लिए राजनीतिक हथियार के रूप में कार्य कर रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ सीधी छेड़छाड़ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस पर कड़ा एतराज दर्ज कराती है और सरकार से तत्काल इस एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र संज्ञान नहीं लिया तो पार्टी इस पूरे मामले को न केवल जनता के बीच उठाएगी बल्कि न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हिमाचल की जनता इस तरह की राजनीति को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और सच्चाई को सामने लाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.