Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी ने प्रशिक्षुओं की सुविधा के लिए लिया बड़ा फैसला

मंडी |  मंडी जिला के नेरचौक स्थित अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में थीसिस जमा करने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन कर दी गई है। यह यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षुओं और शोधार्थियों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम है। अब प्रशिक्षुओं को अपनी थीसिस की केवल एक या दो हार्ड कॉपी ही जमा करनी होगी। इससे यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के धन और समय की बचत के साथ-साथ मूल्यांकन प्रक्रिया को भी तेज और पारदर्शी बनाया जा सकेगा। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि शोधार्थियों को अपनी थीसिस यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। थीसिस अपलोड करने के बाद पोर्टल पर उसे लॉक कर दिया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या बदलाव न हो सके। इसके बाद थीसिस को सीधे बाहरी मूल्यांकनकर्ताओं को ऑनलाइन भेजा जाएगा।

डा. सुरेंद्र कश्यप, कुलपति, अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी

डा. सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि हर थीसिस के लिए दो मूल्यांकनकर्ताओं को चयनित किया जाएगा। यह मूल्यांकनकर्ता कौन होंगे, यह किसी को पता नहीं चलेगा। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ अपनाई जाएगी। उन्हें यूनिवर्सिटी की ओर से एक यूनिक पासवर्ड प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से थीसिस को एक्सेस कर जांच कर सकेंगे। मूल्यांकन पूरा होने के बाद परीक्षक अपने अवलोकन और परिणाम भी ऑनलाइन ही दर्ज करेंगे। इस प्रकार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।

डा. सुरेंद्र कश्यप, कुलपति, अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी

बता दें कि इससे पहले विद्यार्थियों को अपनी थीसिस की चार से पांच हार्ड कॉपियां छपवाकर जमा करनी पड़ती थीं। छपाई और बाइंडिंग में भारी खर्च होता था और कई बार कॉपियां जांचकर्ताओं तक पहुंचने में लंबा समय लग जाता था। अब नई व्यवस्था लागू होने से यह समस्या खत्म हो जाएगी। केवल रिकॉर्ड के लिए ही यूनिवर्सिटी को एक या दो कॉपियां जमा करवानी होंगी। हर साल सैकड़ों शोधार्थी इस कदम से लाभान्वित होंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ये 9 गलेशियर झीलें हिमाचल के लिए बन चुकी हैं खतरा, हर साल बढ रहा इनका आकार

Summer express/मंडी/धर्मवीर – :पूरे विश्व में बदलते जलवायू परिवर्तन के बीच पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में 9 गलेशियर झीलें सामान्य से भी ज़्यादा तेजी से पिघलने के करण लगातार खतरे की घंटी बजा रही हैं। हिमालयी क्षेत्रों के तहत आने वाली इन झीलों का तेजी से बढ़ता आकार भविष्य के लिए लिए चिंता का सबब बना...

FADA हिमाचल के नए अध्यक्ष बने राजेंद्र वशिष्ट, ऑटोमोबाइल कारोबार में देवभूमि ग्रुप की बढ़ी साख

Summer express/मंडी/धर्मवीर-: देवभूमि ग्रुप कम्पनीज के संस्थापक, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजेंद्र वशिष्ट को फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) का हिमाचल प्रदेश राज्य अध्यक्ष चुना गया है। वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए मिली यह जिम्मेदारी प्रदेश के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कारोबारी उपलब्धियों को दर्शाती है।राजेंद्र वशिष्ट के...

अंबाला में जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों की भव्य सजावट से बाजारों तक बढ़ी रौनक

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अंबाला के मंदिरों और बाजारों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। चार सितंबर को मनाए जाने वाले जन्माष्टमी पर्व से पहले शहर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालु भी मंदिरों की सजावट और अन्य व्यवस्थाओं में सेवा भाव से...

अंबाला में विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रिक बसों में मुफ्त सफर की सुविधा शुरू

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा सरकार ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए अंबाला में संचालित ग्रीन इलेक्ट्रिक बसों में छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू की है। सरकार की इस पहल का विद्यार्थियों और यात्रियों ने स्वागत करते हुए इसे शिक्षा के लिए आने-जाने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत बताया है।...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, 91% रही प्रोडक्टिविटी; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी आधिकारिक झंडी

Summer express/शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 10 दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार को राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हो गया। 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चले इस सत्र में सदन की कार्यवाही कुल 45 घंटे 30 मिनट चली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र की समाप्ति पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सदन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.