Chamba, Manjur
-कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत चंबा जिला प्रभारी शांतनु चौहान ने बुधवार को चुराह विधानसभा क्षेत्र के कोटि में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर पार्टी के चुराह प्रत्याशी यशवंत सिंह खन्ना सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए शांतनु चौहान ने कहा कि यह मुहिम कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई है, ताकि जनता को यह बताया जा सके कि भाजपा किस तरह से मतदाता सूचियों में हेराफेरी कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई घरों में एक ही परिवार के नाम पर सैकड़ों वोट दर्ज हैं, जिससे आम जनता का भरोसा लोकतंत्र से उठ रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अभियान को राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर आगे बढ़ाएगी, ताकि भाजपा का “असली चेहरा” लोगों के सामने लाया जा सके।
शांतनु चौहान, कांग्रेस प्रभारी चंबा ने कहा:यह मुहिम हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य जनता को यह बताना है कि भाजपा किस तरह से वोटों की चोरी कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस अभियान को पूरे राज्य में चलाकर भाजपा को बेनकाब करेगी।