Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अगले सत्र से हिमाचल में 100 नए CBSE स्कूल, अलग वर्दी और स्मार्ट क्लासेस के साथ

Shimla, 9 October

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्रदेश में प्रथम चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम पर संचालित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों का भवन और विद्यार्थियों की वर्दी का अलग रंग होगा। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस, मैस और पौष्टिक भोजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।शिक्षा विभाग के अनुसार, अब तक 86 स्कूलों की पहचान सीबीएसई मापदंडों के अनुरूप हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शेष स्कूल जल्द तैयार किए जाएं।सुक्खू ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हुआ है, और राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के प्रयास कर रही है। उन्होंने राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और हर जिले में स्टेट ऑफ आर्ट कॉलेज बनाने की तैयारियों पर भी समीक्षा की।बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.