Facebook-f Youtube X-twitter

सीएम सुक्खू जी” एसपीयू के साथ खिलवाड़ बंद करो, नहीं तो मंडी में घुसने नहीं दिया जाएगा आपको और आपके मंत्रियों को-राकेश जम्वाल

Mandi, Dharamveer

प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के नारे के साथ काम कर रही सुक्खू सरकार के द्वारा मंडी की सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के साथ बार-बार की जा रही छेड़छाड़ पर भाजपा अब उग्र हो गई है। भाजपा का कहना है कि यदि यूनिवर्सिटी को उजाड़ने की अपनी हरकतों से सुक्खू सरकार बाज नहीं आती है तो सीएम सुक्खू सहित उनके मंत्रियों को आने वाले समय में मंडी में घुसने नहीं दिया जाएगा। सीएम सुक्खू को दो टूक यह चेतावनी मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्बाल ने दी है।

जम्बाल ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही एसपीयू को बंद करने का षड़यंत्र रचना शुरू कर दिया था। अगस्त 2023 में सरकार ने सबसे पहले चंबा और कांगड़ा जिला के कॉलेजों को एसपीयू से बाहर निकाला। इसके उपरांत यूनिवर्सिटी को मिलने वाले वित्तीय लाभों से वंचित कर दिया गया, जिससे अब तक सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को साढ़े तीन करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा। इसके बाद भी सरकार का मन नहीं भरा तो बीएड कॉलेजों को एसपीयू में शामिल करने का फरमान जारी किया। यूनिवर्सिटी एक्ट के कारण यह कॉलेज शिफ्ट नहीं हो सके तो एसपीयू से सामान्य प्रवेश परीक्षा का अधिकार छीन लिया गया। प्रदेश सरकार के इन हरकतों ने जाहिर कर दिया है कि यह सरकार इस यूनिवर्सिटी को पंगु बनाने पर तुली हुई है। एसपीयू के साथ सरकार द्वारा किए जा रहे इस व्यवहार को मंडी की जनता अब सहन नहीं करेगी। भाजपा सड़कों पर उतरकर इसका खुले तौर पर विरोध करेगी।

वहीं इस मौके पर राकेश जम्बाल ने सुक्खू सरकार को एचपी बोर्ड, धर्मशाला की देनदारियों को लेकर भी जमकर घेरा। भाजपा मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि सुक्खू सरकार की 87 करोड़ की देनदारियों के चलते शिक्षा बोर्ड बंद होने की कगार पर पहुँच गया है। इन हालातों के बीच सरकार ने प्रदेश के 100 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को सीबीएसई के साथ ऐफिलिएट करने का निर्णय लिया है। जबकि स्कूल शिक्षा बोर्ड पहले से ही एनसीईआरटी के कॉपीराइट पैटर्न पर चल रहा है और बोर्ड इसकी रॉयल्टी भी भर रहा है। सरकार की इन हरकतों से संस्थानों को बंद करने के साथ-साथ बोर्ड को बंद करने की मंशा साफ झलक रही है। सरकार के इस अन्यायपूर्ण फैसले का असर आने वाले समय में विद्यार्थियों और अध्यापकों को झेलना पड़ेगा।इस प्रेस वार्ता में उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पॉल वर्मा सहित अन्य भी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.