Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का तांडव

यमुनानगर  | हरियाणा के यमुनानगर के पुराना हमीदा क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री लपटों में घिर गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 100 से अधिक दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने का अभियान चलाया। फिलहाल, आग पर आंशिक नियंत्रण पाया गया है लेकिन पूरी तरह काबू पाना अभी बाकी है।

फैक्ट्री मालिक के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली। वह तुरंत फैक्ट्री पहुंचे और फायर ब्रिगेड को कॉल किया। तब से दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आग इतनी भयावह थी कि फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। अब जेसीबी की मदद से लकड़ी को पलटवाकर अंदर की आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि यह आग जीजीटीबी टिंबर फैक्ट्री में लगी थी, जहां प्लाईवुड और लकड़ी का भारी स्टॉक मौजूद था, जिसके कारण लपटें तेजी से फैलीं। दमकल विभाग अभी भी मौके पर डटा हुआ है और आग के पूरी तरह ठंडा पड़ने तक राहत कार्य जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.