Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति करेगी प्राकृतिक आपदाओं का अध्ययन, सरकार को सौंपेगी विस्तृत रिपोर्ट

Mandi, Dharamveer

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं के कारणों और रोकथाम पर अध्ययन करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मंडी में आयोजित दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के राज्याध्यक्ष डा. ओम प्रकाश भूरेटा ने की।

डा. भूरेटा ने कहा कि समिति प्रभावित क्षेत्रों में जाकर बर्बादी के कारणों की जांच करेगी और तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी। इसके लिए पर्यावरण विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और पर्यावरणविदों की टीम बनाई जाएगी जो प्रभावित इलाकों का प्रभाव अध्ययन करेगी। मंडी, कुल्लू, चंबा और शिमला जैसे संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि समिति ने अपनी क्षमता के अनुसार प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की है।

डा. ओम प्रकाश भूरेटा, राज्याध्यक्ष, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति

बैठक में प्रदेश में चल रहे युवा बचाओ अभियान और नशे के खिलाफ प्रयासों पर भी चर्चा हुई। समिति ने इस दिशा में राज्यव्यापी गतिविधियों की जानकारी साझा की और बताया कि जल्द ही नशे के मुद्दे पर “द व्हाइट ट्रुथ” नाम से एक वेब सीरीज़ रिलीज की जाएगी।

साथ ही बैठक में समिति के सदस्यों ने रोहड़ू में 12 वर्षीय बच्चे की आत्महत्या, बाढ़ और बिलासपुर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।


Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.