Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर ने साधा सरकार पर निशाना: “गारंटियों नहीं, सच्ची नीयत से चलती है सरकार”

Shimla, 13 October

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने तीन वर्ष पूरे करने जा रही है, लेकिन जनता अब भी उन गारंटियों के इंतजार में है जिनका वादा कांग्रेस ने किया था। उन्होंने कहा कि अब जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हिमाचल का दौरा कर रहे हैं, उन्हें चाहिए कि वे मुख्यमंत्री से पूछें — “कौन-सी गारंटी पूरी हुई और किसे लाभ मिला?”

जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि कितने युवाओं को ठूंजा साल वाली पक्की नौकरी मिली? कितने युवाओं को राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का लाभ मिला? कितनी महिलाओं को सम्मान निधि मिली? और किसानों का दूध ₹100 प्रति किलो के हिसाब से कितना खरीदा गया?”उन्होंने कहा कि सरकार ने सेब बागवानों से यह वादा किया था कि दाम वे खुद तय करेंगे, लेकिन आज 27 साल में सेब के दाम सबसे नीचे हैं।जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह किया कि वे केवल कागजी आंकड़ों पर भरोसा न करें, बल्कि जमीनी हकीकत का जायजा लें।उन्होंने कहा कि हिम केयर योजना के लाभार्थियों को इलाज नहीं मिल पा रहा, आपदा प्रभावित राहत के लिए भटक रहे हैं, और पेंशनर अपने हक के लिए सड़कों पर हैं।जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में संविधान बचाओ यात्रा की बात करने वाली कांग्रेस खुद नगर निगम और पंचायत चुनाव टालकर जनता के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर बनी सरकार अब “मित्रों की सरकार” बनकर रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय पिछड़ रही है और पूरा प्रशासन कार्यवाहक ब्यूरोक्रेसी के भरोसे चल रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार गारंटियों से नहीं, अच्छी नीयत से चलती है — और वर्तमान सरकार की नीयत में खोट साफ दिखाई दे रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.