Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हुड्डा ने आरटीआई कमजोर करने वाले संशोधन रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ | हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून को कमजोर करने वाले सभी संशोधन तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाएं। उनका कहना है कि यह कानून आम नागरिकों के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने वाला एक महत्वपूर्ण उपकरण था, जिसे भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद लगातार कमजोर किया है।

हुड्डा ने आरटीआई अधिनियम की 20वीं वर्षगांठ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 12 अक्टूबर 2005 को यूपीए सरकार और डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में इसे लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की दूरदर्शिता ने इस कानून को देश में पारदर्शिता और जवाबदेही की नई मिसाल बनाने में मदद की। आरटीआई कानून ने समाज के कमजोर वर्गों सहित सभी नागरिकों को भ्रष्टाचार और अन्य सरकारी अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 के बाद से आरटीआई के अधिकार लगातार सीमित किए गए हैं, जिससे लोकतंत्र और पारदर्शिता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने केंद्र और राज्य आयोगों में खाली पदों को शीघ्र भरे जाने, कामकाज के मानक तय करने और मामलों के निपटारे की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

हुड्डा ने आगे कहा कि व्हिसल ब्लोअर प्रोटेक्शन एक्ट को तुरंत लागू किया जाना चाहिए ताकि आरटीआई कार्यकर्ता सुरक्षित रूप से अपने काम को अंजाम दे सकें। इसके साथ ही आयोगों में पत्रकारों, कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और महिलाओं को शामिल कर विविधता सुनिश्चित की जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.