Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली से रेवाड़ी तक नमो भारत ट्रेन का बड़ा विस्तार

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने नमो भारत ट्रेन के पहले चरण में दिल्ली से रेवाड़ी के बावल तक रूट विस्तार को मंजूरी दे दी है। इससे पहले यह ट्रेन केवल दिल्ली से धारूहेड़ा तक ही चलती थी, लेकिन अब ट्रेन का संचालन बावल तक होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। योजना के तहत ट्रेन दिल्ली से गुड़ग्राम होते हुए राजस्थान के शाहजहांपुर तक चलाने की भी तैयारी में है।

हरियाणा रैपिड मेट्रो ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने इस निर्णय के संदर्भ में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को पत्र भेजा है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ट्रेन का संचालन धारूहेड़ा तक सीमित न रहे, बल्कि इसे बावल तक बढ़ाया जाए। उन्होंने इस प्रस्ताव के समर्थन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी पत्र लिखा था।

HMRTC के एमडी डॉक्टर चंद्रशेखर खरे ने NCRTC को भेजा पत्र

राव इंद्रजीत सिंह की मांग के बाद, 26 सितंबर को HMRTC के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रशेखर खरे ने NCRTC को पत्र लिखकर ट्रेन के संचालन को धारूहेड़ा से बावल तक बढ़ाने की मंजूरी दी। पत्र में यह स्पष्ट किया गया कि फिलहाल ट्रेन केवल बावल तक ही चलेगी और भविष्य में इसके विस्तार का खर्च हरियाणा सरकार वहन नहीं करेगी। बावल हरियाणा का महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है, इसलिए यहां यात्रियों की संख्या अधिक रहती है।

स्टेशन की जानकारी

नमो भारत ट्रेन के लिए दिल्ली में सराय काले खां, INA, मुनिरका और एरो सिटी में स्टेशन बनाए जाएंगे। गुरुग्राम में साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और बावल में भी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनमें से गुरुग्राम के चार स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे।

इस रूट विस्तार से त्योहारी सीजन में दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और यात्रा समय में भी कटौती होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.