Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बर्फबारी का असर: हरियाणा के मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंडक

चंडीगढ़/हिसार | हरियाणा में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। खासकर रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों ने हल्की सर्दी का अहसास करना शुरू कर दिया है।

गुरुग्राम और हिसार सबसे ठंडे शहर

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि हिसार और महेंद्रगढ़ में 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और पलवल में 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इन आंकड़ों से साफ है कि हरियाणा के कई जिलों में अब दिन और रात दोनों समय ठंड का असर बढ़ने लगा है।

रबी फसलों के लिए आदर्श मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 14 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन में हल्की धूप और रात में ठंडी हवाओं वाला यह मौसम सरसों, चना और गेहूं जैसी रबी फसलों की बुआई के लिए बेहद अनुकूल है।

उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे इस अवसर का सही उपयोग करते हुए जल्द बुआई शुरू करें, ताकि बेहतर उत्पादन हासिल किया जा सके।

तीन दिन तक रहेगा शुष्क मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बीते दिनों सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा हुई थी, लेकिन अब मौसम साफ हो गया है। अगले तीन दिनों तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। 17 अक्टूबर तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.