मंडी, 14 अक्टूबर
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे, जहां वे राज्य दाई प्रशिक्षण केंद्र (स्टेट मिडवाइफरी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट), व्यापक स्तनपान प्रबंधन केंद्र (कॉम्प्रिहेंसिव लैक्टेशन मैनेजमेंट सिस्टम), पोषण पुनर्वास केंद्र (न्यूट्रिशनल री-हेबिलिटेशन सेंटर) तथा एंडोस्कोपी सुविधा का शुभारंभ करेंगे।मुख्यमंत्री सुक्खू इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए नए छात्रावास भवन का शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद वे मेडिकल कॉलेज के छात्रों के वार्षिक समारोह ‘आइरिस-2025’ की अध्यक्षता करेंगे।समारोह के उपरांत मुख्यमंत्री शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।