Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा IPS वाई. पूरन कुमार का पोस्टमॉर्टम आज

चंडीगढ़ | हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड केस में आज नौवां दिन है। परिवार ने पोस्टमॉर्टम के लिए सहमति दे दी है, जो PGI, चंडीगढ़ में किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल परिसर में भारी पुलिस तैनात की गई है। दिवंगत अधिकारी का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे होगा।

वाई. पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उन्होंने हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक के एसपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने और उन्हें पद से हटाने की मांग की।

राज्य सरकार ने इसके बाद डीजीपी शत्रुजीत कपूर को अवकाश पर भेजा और उनके स्थान पर ओ.पी. सिंह को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हाल ही में चंडीगढ़ पहुंचे और दिवंगत अधिकारी की पत्नी आईएएस अमनीत पी. कुमार व परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने हरियाणा सरकार से परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

एएसआई संदीप कुमार मामले में पोस्टमॉर्टम से इनकार

रोहतक जिले में हाल ही में आत्महत्या करने वाले एएसआई संदीप कुमार के परिजन पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। संदीप कुमार ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए 6 मिनट के वीडियो संदेश में दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के मामलों में परेशान करने और तंग करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.