चंडीगढ़ | पंजाब का मौसम लगातार बदल रहा है और मौसम विभाग ने नई भविष्यवाणी जारी की है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में काफी गिरावट देखने को मिलेगी।
रिकॉर्ड तोड़ ठंड की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि इस हफ्ते और अगले हफ्ते के दौरान राज्य में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ने की संभावना है। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से ठंड का पूरा दौर शुरू हो सकता है।
सुबह और रात में ठंडी हवाओं का असर
विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर (बुधवार) से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं चलेंगी। लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह-शाम ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें और मौसम के अनुसार कपड़े पहनें।