Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सांसद सुर्जेवाला की जान पर खतरे के बीच हाईकोर्ट याचिका

चंडीगढ़ | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुर्जेवाला ने अपनी और परिवार की सुरक्षा को खतरा बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार से रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।

सुरक्षा हटाने का प्रस्ताव

सुर्जेवाला को पहले वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। लेकिन हालिया गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें अब किसी विशेष खतरे की आशंका नहीं है, इसलिए सुरक्षा वापस लेने का प्रस्ताव रखा गया। अदालत ने 11 जुलाई, 2025 को आदेश दिया कि सुर्जेवाला संबंधित अधिकारियों के सामने अपने खतरे से जुड़े साक्ष्य और दस्तावेज़ चार सप्ताह के भीतर पेश कर सकते हैं।

धमकी भरे कॉल और ऑडियो नोट्स

सुर्जेवाला के वकील आर. कार्तिकेय ने बताया कि 11 और 13 सितंबर, 2025 को उन्हें एक पाकिस्तानी मोबाइल नंबर से धमकी भरे कॉल और ऑडियो नोट्स प्राप्त हुए। कॉल करने वाले ने सुर्जेवाला और उनके परिवार को हत्या की धमकी दी और कहा कि वह ग्रेनेड लांचर से उनकी कार पर हमला करेगा।

धमकियों के बाद, 13 सितंबर को उनके वकील ने हरियाणा डीजीपी और दिल्ली पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज करवाई। इसके अलावा, 15 सितंबर को दिल्ली पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर धमकी और सुरक्षा से जुड़ा विस्तृत दस्तावेज़ सौंपा गया। 20 सितंबर को भी एक संक्षिप्त रिपोर्ट साझा की गई।

हाईकोर्ट से सुरक्षा कवरेज की मांग

सुर्जेवाला ने अदालत से आदेश जारी करने का अनुरोध किया है कि उन्हें वर्तमान सुरक्षा के साथ मोबाइल सुरक्षा कवरेज भी उपलब्ध करवाई जाए। उनका कहना है कि पूर्व सांसदों और विधायकों को मोबाइल सुरक्षा दी गई है, जबकि उन्हें इससे वंचित रखा गया है, जो स्पष्ट रूप से भेदभावपूर्ण है।

कोर्ट ने सभी पक्षों की सुनवाई के बाद जस्टिस सुवीर सहगल के नेतृत्व में केंद्र और हरियाणा सरकार को 10 नवम्बर तक नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.