Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ ठंड की तैयारी, नवंबर में गिरेगा पारा

चंडीगढ़ | हरियाणा में इस बार सर्दी सामान्य से कहीं ज्यादा तीव्र रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस सीजन में राज्य के कई हिस्सों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर सकता है।

आईएमडी हरियाणा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शिवेंद्र सिंह ने बताया कि अक्टूबर की शुरुआत में हुई असामान्य बारिश ने तापमान में गिरावट की शुरुआत कर दी है। फिलहाल हरियाणा में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। यदि यह तापमान 10 डिग्री या उससे नीचे चला जाता है, तो यह पिछले 15 वर्षों का सबसे कम तापमान होगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2020 में 28 अक्टूबर को हरियाणा का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 2010 के बाद से सबसे ठंडा रिकॉर्ड था।

रिकॉर्ड तोड़ बारिश से बढ़ी ठंड की शुरुआत

इस साल अक्टूबर के पहले सप्ताह में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में सिर्फ 4 मिमी बारिश होती है — यानी 649% अधिक वर्षा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
पिछली बार 2004 में अक्टूबर में 58.4 मिमी बारिश हुई थी।

गुरुग्राम और हिसार में सबसे ज्यादा गिरी पारा रेखा

उत्तर-पश्चिमी हवाओं और पहाड़ों पर बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है।

  • हिसार और नारनौल में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.5 डिग्री कम है।
  • नूंह में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि
  • यमुनानगर में यह 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है।

आने वाले दिनों में क्या रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यदि तापमान में गिरावट इसी तरह जारी रही, तो नवंबर के पहले सप्ताह तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। जहां यह मौसम रबी फसलों के लिए अनुकूल रहेगा, वहीं आम लोगों को अब से ही गर्म कपड़ों की तैयारी शुरू करनी चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.