Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM सैनी ने तीसरे कार्यकाल में 2 लाख नौकरियों का रखा लक्ष्य

रोहतक |  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को रोहतक के बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, अस्थल बोहर में चौथे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को इंडस्ट्री-एकेडमी पार्टनरशिप अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि तकनीकी संस्थानों में प्लेसमेंट के लिए अब तक 580 से अधिक उद्योगों के साथ समझौते किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत प्रदेश में ऐसे शिक्षण संस्थान तैयार किए जाने की जानकारी दी, जिनमें केजी से लेकर पीजी तक शिक्षा उपलब्ध होगी। कई विश्वविद्यालयों में केजी-पीजी स्कीम के तहत दाखिले भी शुरू किए गए हैं। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत बालक नाथ योगी भी मौजूद रहे। समारोह में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को पदक और उपाधियां भी प्रदान की।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में ऐसे सुधारों पर जोर दे रही है, जिनसे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर भी मिलें। उन्होंने बताया कि अब तक 1.80 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और तीसरे कार्यकाल में 2 लाख नौकरियों का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कड़ी मेहनत करें, उनका प्रयास निश्चित रूप से सफल होगा।

सैनी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि भावी पीढ़ी को ऐसी शिक्षा मिले, जो उन्हें रोजगार सक्षम, चरित्रवान और नैतिक गुणों से युक्त बनाए। इसके लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में NEP 2024 को लागू किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हर विद्यार्थी को गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं:

  • स्कूलों में एनएसक्यूएफ (NSQF) आधारित कौशल प्रशिक्षण
  • कॉलेजों में ‘पहल योजना’
  • विश्वविद्यालयों में इन्क्यूबेशन सेंटर
  • तकनीकी संस्थानों में उद्योगों के साथ एमओयू

इन प्रयासों का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के साथ कौशल और रोजगार की दिशा में सक्षम बनाना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.