Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेमो डिसूजा की नई फिल्म ‘डोंगरी गैंगस्टर्स पैराडाइज’ की पहली झलक जारी


रेमो डिसूजा की नई फिल्म ‘डोंगरी गैंगस्टर्स पैराडाइज’ की पहली झलक जारी

16 October, 2025

बॉलीवुड की नई एक्शन-गैंगस्टर फिल्म ‘डोंगरी गैंगस्टर्स पैराडाइज’ की पहली झलक आज सामने आ गई है। इस क्लिप में मुंबई अंडरवर्ल्ड का खतरनाक और रोमांचक नजारा साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म का निर्देशन भारत के फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने किया है।

फिल्म की कहानी क्लासिक मुंबई अंडरवर्ल्ड शैली पर आधारित है और इसमें खतरनाक गैंगस्टर और रोमांचक ड्रामे की भरमार है। कहानी और संवाद मिलाप मिलान जावेरी ने लिखे हैं। फिल्म को संदीप सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘डोंगरी गैंगस्टर्स पैराडाइज’ 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रेमो: कोरियोग्राफर से डायरेक्टर तक का सफर
रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफर के तौर पर करीब 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म  बाजीराव मस्तानी में कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवार्ड भी जीता। इसके अलावा, वे टीवी के रियलिटी शो जैसे ‘डांस इंडिया डांस’, ‘डांस प्लस’, ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ में जज के तौर पर नजर आ चुके हैं।रेमो ने बॉलीवुड के बड़े स्टार्स जैसे रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, सलमान खान और शाहरुख खान के साथ काम किया है। उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर भी कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें FALTUएबीसीडी 2स्ट्रीट डांसर 3डीरेस 3 और ए फ्लाइंग जट शामिल हैं। अब वे अपनी नई फिल्म ‘डोंगरी गैंगस्टर्स पैराडाइज’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.