Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CPIM हिमाचल प्रदेश ने 26 नवंबर और 19 जनवरी के मजदूर-किसान प्रदर्शनों को समर्थन दिया

Shimla, 18 October


सीपीआईएम हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने 26 नवंबर 2025 और 19 जनवरी 2026 को होने वाले मजदूर-किसान संगठनों के देशव्यापी प्रदर्शनों को सफल बनाने के लिए शिमला के कालीबाड़ी हॉल में राज्य स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया। इस अधिवेशन में लगभग दो सौ पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

राज्य सचिव संजय चौहान ने अधिवेशन की अध्यक्षता की, जबकि डॉ. ओंकार शाद ने प्रस्ताव रखा कि पार्टी केंद्र सरकार की नवउदारवादी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष को तेज करते हुए मजदूरों-किसानों के आंदोलनों को पूर्ण समर्थन दे।सम्मेलन को राकेश सिंघाप्रेम गौतमविजेंद्र मेहराकुशाल भारद्वाजडॉ. कुलदीप सिंह तंवरभूपेंद्र सिंहगीता रामराजेंद्र ठाकुरमोहित वर्माजोगिंद्र कुमारअशोक कटोच और नरेंद्र विरुद्ध ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी-नेतृत्व वाली सरकार की कॉर्पोरेट-परस्त और सांप्रदायिक नीतियों ने अमीर-गरीब की खाई को और चौड़ा कर दिया है। सरकार पूरी तरह पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। वर्ष 2020 के काले कृषि कानूनों और मजदूर विरोधी चार लेबर कोड से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार मजदूरों-किसानों के अधिकारों को कुचलकर बड़े उद्योगपतियों का मुनाफा बढ़ाना चाहती है।नेताओं ने कहा कि इन नीतियों के कारण किसानों की आत्महत्याएँ बढ़ी हैं, मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा समाप्त हुई है और ठेका व अस्थायी रोजगार के रूप में व्यापक शोषण हो रहा है। मजदूरों को मात्र ₹4,000 से ₹12,000 मासिक वेतन मिल रहा है, जबकि महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।

प्रदेश में किसानों की बेदखलीमुआवजा, और एमएसपी जैसे मुद्दे अब तक अनसुलझे हैं। वक्ताओं ने कहा कि देश की आधी आबादी मात्र 3% संपत्ति की मालिक है, जबकि शीर्ष पाँच पूंजीपतियों के पास देश की 20% संपत्ति केंद्रित है।पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी अमीर-परस्त नीतियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिकता को हवा दे रही है, जिससे देश की एकता और अखंडता पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे व्यापक एकता बनाते हुए इन नीतियों के विरुद्ध संगठित संघर्ष करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.