Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पर उठ रही अटकलों पर सुक्खू का जवाब.. अफवाहों से बचें

Shimla, Sanju 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने दिल्ली दौरे से हिमाचल लौट आए हैं। दिल्ली से वापसी के बाद मुख्यमंत्री ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का नाम पार्टी हाईकमान तय करेगा और जब इस संबंध में निर्णय हो जाएगा तो इसकी आधिकारिक जानकारी मीडिया को दे दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के राजनीतिक विषयों पर अनावश्यक अटकलें लगाने से परहेज़ करना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि पार्टी संगठन और सरकार दोनों अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय हैं।मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस दौरान एचआरटीसी कर्मचारियों और राज्य पेंशनरों से जुड़े मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कदम उठा रही है। सुक्खू ने बताया कि पिछली सरकार को आरडीजी ग्रांट का अतिरिक्त पैसा मिला था, लेकिन देनदारियों का भुगतान नहीं किया गया। वर्तमान सरकार ने वित्तीय कठिनाइयों के बावजूद 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों की देनदारियां चुकता कर दी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने की घोषणा की है। साथ ही अप्रैल से सितंबर माह तक का एरियर भी दिवाली से पहले खातों में जमा कर दिया जाएगा।

एचआरटीसी पेंशनरों के प्रदर्शन पर बोलते हुए सुक्खू ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं को समझ रही है, लेकिन निगम को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सरकार हर साल एचआरटीसी को 57 करोड़ रुपये की ग्रांट देती है। इसके अलावा इस बार दिवाली के अवसर पर 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त ग्रांट भी देने का निर्णय लिया गया है।

वहीं, आपदा राहत कार्यों पर विपक्ष के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार आपदा प्रभावितों तक सहायता पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि घर गंवाने वाले लोगों को 7 लाख रुपये और सामान के नुकसान पर 70 हजार रुपये अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 1,500 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक यह राशि प्रदेश को प्राप्त नहीं हुई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि केंद्र सरकार से यह सहायता नहीं मिलती है, तो प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से आपदा प्रभावितों की मदद सुनिश्चित करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

Summer express/सोलन-:हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के जेबीटी रोड पर स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को खबर दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग...
Summer Express - पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजेश धर्माणी ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करने...
Summer Express - डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी। डॉ....
Summer Express - कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी चालक रामेश्वर मेहतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर उनके...
Summer Express - हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अब पहले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे कुक-कम-हेल्पर को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देंगे, जिससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.