Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कीरमच में 33वां कबड्डी महोत्सव.. विजेताओं को मिलेंगे 1.21 लाख तक के इनाम

कीरमच में 33वां कबड्डी महोत्सव.. विजेताओं को मिलेंगे 1.21 लाख तक के इनाम

Kurukshetra, 19 October

 गांव कीरमच में आगामी 18 और 19 अक्टूबर को 33वां कबड्डी खेल महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन श्री मुनि कुलतरण तीर्थ मेले के अवसर पर करवाया जा रहा है।

इस कबड्डी टूर्नामेंट में हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अब तक 150 से अधिक टीमों का पंजीकरण हो चुका है। टूर्नामेंट की एंट्री फीस मात्र 100 रुपए रखी गई है। विजेता टीम को ₹1,21,000 और अन्य प्रतिभागी खिलाड़ियों को ₹3100 तक के नकद इनाम दिए जाएंगे।खिलाड़ियों के रहने-खाने और आने-जाने की व्यवस्था गांव की ओर से की जाएगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी महोत्सव का आयोजन बड़े हर्ष और उत्साह के साथ किया जा रहा है।इस वर्ष के कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सिल्लू बल्हारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ाएंगे

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.