Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिक्षा मंत्री  का जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र का चार दिवसीय दौरा 21 से 24 अक्तूबर तक

Shimla, 20 October

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 21 से 24 अक्तूबर, 2025 तक जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

प्रवक्ता ने बताया कि 21 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे शिक्षा मंत्री ग्राम पंचायत रानवी के धाड़ी में नव युवक मंडल धाड़ी द्वारा आयोजित पहली विकेश पनाटू मेमोरियल पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और जन समस्याएँ सुनेंगे।

22 अक्तूबर को प्रातः 10:30 बजे रोहित ठाकुर प्रगतिनगर में ग्राम पंचायत घुंडा (भरेच) और गुम्मा (प्रगतिनगर) में सीवी घुंडा, जबरोग, चटोली, कोटी आदि क्षेत्रों की पीसी बस्तियों के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा के भवन कार्य का निरीक्षण करेंगे। उसी दिन दोपहर 12:30 बजे वे घुंडा-भरेच में ग्राम पंचायत भवन का शिलान्यास करेंगे और स्थानीय जनता से संवाद करेंगे।

23 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे मंत्री देवरी-खनेटी में ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जन समस्याएँ सुनेंगे।

24 अक्तूबर को सुबह 11 बजे वे नंदपुर में पंचायत घर का उद्घाटन करेंगे और तत्पश्चात ग्राम पंचायत नंदपुर के बडियार में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद भी वे स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिलेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.