Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिहार चुनाव बाद CM सैनी होंगे MWB कार्यक्रम में शामिल

चंडीगढ़ | मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन (MWB) के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट कर संगठन के आगामी प्रांतीय स्तर के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री सैनी ने बिहार विधानसभा चुनावों के बाद कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। वर्तमान में वह चुनाव प्रचार हेतु बिहार रवाना हो रहे हैं।

धरणी ने बताया कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन पत्रकारों के हित में कार्य करने वाली पहली ऐसी संस्था है, जो किसी भी बीमा योजना के तहत पत्रकारों से कोई शुल्क नहीं लेती। यह संगठन पत्रकारों और उनके परिवारों को सुरक्षा कवच प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यरत है। हाल ही में एक वरिष्ठ पत्रकार के निधन के बाद, एमडब्ल्यूबी द्वारा पूर्व में करवाई गई बीमा योजना के तहत संबंधित परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि बीमा कंपनी से दिलवाई गई।

संस्था समय-समय पर ज़रूरतमंद पत्रकारों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराती है। हरियाणा और चंडीगढ़ क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक पत्रकारों को संगठन द्वारा वित्तीय मदद दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, दोनों ही पत्रकार कल्याण के प्रति सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पिछले 11 वर्षों में हरियाणा में भाजपा शासन के दौरान पत्रकार हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इनमें पत्रकारों को सेवानिवृत्ति पर पेंशन योजना से जोड़ना एक प्रमुख उपलब्धि रही है।

धरणी ने बताया कि मीडिया वेलबिंग द्वारा उठाई गई दो प्रमुख मांगों को भी सरकार ने स्वीकार किया है:

  • एफआईआर दर्ज होने पर सरकारी सुविधाओं पर रोक – अब जब तक आरोप सिद्ध न हो, पत्रकार को सभी सरकारी लाभ पूर्ववत मिलते रहेंगे।
  • एक परिवार में एक से अधिक पत्रकारों को पेंशन – अब दोनों पात्र पत्रकारों को पेंशन का लाभ मिलेगा, जबकि पहले केवल एक को ही यह सुविधा मिलती थी।

धरणी ने यह भी जानकारी दी कि एमडब्ल्यूबी द्वारा गंभीर रूप से बीमार या संकटग्रस्त पत्रकारों की मदद के लिए एक तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो सहानुभूतिपूर्वक मामलों की समीक्षा कर नियमानुसार सहायता प्रदान करती है। अब तक संस्था द्वारा अनेक गंभीर रोगों से पीड़ित पत्रकारों को आर्थिक संबल प्रदान किया गया है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन उत्तर भारत का ऐसा एकमात्र संगठन है, जो न केवल अपने सदस्यों बल्कि गैर-सदस्य पत्रकारों की भी बिना किसी भेदभाव के सहायता करता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.