Chamba, Manjur
चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में सर्दी की दस्तक के साथ ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना को देखते हुए एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को एडवांस में राशन भेजने के निर्देश जारी किए हैं।
एसडीएम ने कहा कि ऐसे कई क्षेत्र—जैसे चांजू, टेपा, मंगली और चरोड़ी—हर वर्ष भारी बर्फबारी से प्रभावित होते हैं, जिससे आवाजाही और आपूर्ति में कठिनाइयाँ आती हैं। इसलिए विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी सरकारी राशन डिपो में समय रहते पर्याप्त मात्रा में राशन पहुंचा दिया जाए, ताकि किसी भी स्थिति में लोगों को परेशानी न हो.
सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और ऊँचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हुई है। ऐसे में खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि राशन की सप्लाई एडवांस में भेजी जाए, ताकि दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।