Facebook-f Youtube X-twitter

अवैध जुए पर कार्रवाई करने गई पुलिस पर हिंसक हमला

पलवल। सदर थाना क्षेत्र के पिंगोड़ गांव में अवैध जुआ गतिविधियों पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय जुआरियों ने हमला कर दिया। इस हमले में सब-इंस्पेक्टर राशिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने पुलिस अधिकारी के सिर पर पत्थर से हमला किया और मौके पर पकड़े गए तीन जुआरियों को छुड़ाकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को फिर से गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ड्यूटी के दौरान एसआई राशिद खान को गुप्त सूचना मिली थी कि पिंगोड़ गांव में सचिन नामक व्यक्ति के प्लॉट पर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तैयार की गई, जिसमें सिपाही नीरज, एएसआई अकबर और सरकारी वाहन चालक एसपीओ वीरेंद्र शामिल थे। टीम ने सिविल ड्रेस में छापेमारी की।

छापे के दौरान पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने पीछा कर ईश्वर, बिजेंद्र और पवन नामक तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। वहां से 2,220 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। अन्य आरोपी पैसे लेकर फरार हो गए।

इसी दौरान गांव के गोलू नामक युवक ने अपने साथियों के साथ पुलिस पर हमला कर दिया। आरोप है कि गोलू ने एसआई राशिद खान पर जानलेवा हमला करते हुए उनके सिर पर पत्थर मारा और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। हमलावरों ने पुलिस टीम पर पथराव करते हुए गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को छुड़ा लिया और फरार हो गए।

घटना के बाद घायल एसआई राशिद खान का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, हत्या के प्रयास, पुलिस टीम पर हमले और जुआ अधिनियम सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 16 नामजद और 10–15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ ही घंटों में ईश्वर, विजेंद्र और पवन को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.