Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लोहारपुरा पंचायत में खेत में फंसे तेंदुए के बच्चे का सफल रेस्क्यू 

Kangra, Sanjeev

लोहारपुरा पंचायत के देवभराड़ी वार्ड नंबर-1 में चक्की दरिया के पास गुरुवार देर शाम वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए के बच्चे को कांटेदार तार से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। खेत में फंसे शावक को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पंचायत प्रधान को सूचना दी, जिसके बाद वन्य प्राणी विभाग और वन मंडल नूरपुर की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

आरओ जगजीत चावला ने बताया कि जमींदार प्रकाश चंद के खेत में तेंदुए का बच्चा तार में फंसा हुआ पाया गया था। सूचना मिलते ही टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और वन्य प्राणी विभाग की मेडिकल टीम को बुलाया गया। देर शाम शावक को सुरक्षित निकाल लिया गया और स्वास्थ्य जांच के लिए वन विभाग के केंद्र ले जाया गया।प्रकाश चंद ने बताया कि खेत में काम करते समय उन्हें किसी जानवर की कराह सुनाई दी। पास जाकर देखा तो एक तेंदुए का बच्चा तार में उलझा हुआ था। उन्होंने तुरंत पंचायत प्रधान को सूचना दी।

स्थानीय निवासी बलविंदर सिंह ने कहा कि वन विभाग की तत्परता से बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें क्योंकि तेंदुए की मां आसपास हो सकती है।पिछले कुछ दिनों से नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों  सिम्बलीसुलयाली  और लोहारपुरा के कुछ गांवों में तेंदुए द्वारा पशुओं पर हमलों की घटनाएं सामने आ रही थीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम की मांग की थी।वन मंडल नूरपुर ने लोगों से जंगलों या खेतों के आसपास जाते समय सतर्क रहने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.