Facebook-f Youtube X-twitter

शिमला में लौटी रौनक, टॉय ट्रेन बनी सैलानियों की पहली पसंद

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर एक बार फिर रौनक लौट आई है। त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। राजधानी शिमला इन दिनों सैलानियों से गुलजार है — होटल, मॉल रोड और रिज मैदान में रौनक देखते ही बनती है। पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है, क्योंकि सीजन की शुरुआत से ही बुकिंग्स में तेजी आई है।

त्योहारी सीजन में ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ में उमड़ी भीड़, 15 नवंबर तक सभी सीटें बुक

ब्रिटिश काल की विरासत कालका-शिमला टॉय ट्रेन इस बार सैलानियों की पहली पसंद बनी हुई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 15 नवंबर तक सभी सीटें एडवांस में बुक हो चुकी हैं। करीब 96 किलोमीटर लंबे इस हेरिटेज ट्रैक पर 102 सुरंगें, 864 पुल और 18 खूबसूरत स्टेशन हैं। वर्ष 2008 में यूनेस्को द्वारा इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया था।

हरे-भरे पहाड़ों, झरनों और सुरंगों के बीच से गुजरती यह छोटी रेल यात्रियों को किसी फिल्मी दृश्य जैसा अनुभव कराती है। पर्यटक कहते हैं कि इस सफर की असली खूबसूरती इसकी धीमी गति और प्राकृतिक नज़ारों में छिपी है। 

प्रदूषण से राहत पाने हिमाचल पहुंचे सैलानी

मैदानी इलाकों में दिवाली के बाद बढ़े वायु प्रदूषण से बचने के लिए कई पर्यटक हिमाचल की ओर रुख कर रहे हैं। ताज़ी हवा, हरे-भरे पहाड़ और ठंडा मौसम उन्हें सुकून दे रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.