Shimla, Sanju
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को “कार्टून” कहने पर हिमाचल की सियासत में गर्मी बढ़ गई है। इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजनीति में संवाद और कटाक्ष मुद्दों पर होने चाहिए, न कि व्यक्तिगत स्तर पर।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार हर प्रश्न का जवाब देने को तैयार है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियां अनुचित हैं।उन्होंने बिना नाम लिए मंडी से सांसद कंगना रनौत पर भी निशाना साधा। सिंह ने कहा, “मोहतरमा यहां आकर कभी भी कुछ भी कह देती हैं, वह बेलगाम हैं। यह देवभूमि है, हमारे संस्कार इसकी इजाजत नहीं देते।विक्रमादित्य सिंह ने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत प्रहारों से किसी को कोई लाभ नहीं मिलता और यह राजनीतिक संस्कृति के लिए हानिकारक है।