Facebook-f Youtube X-twitter

शहीदी दिवस पर हरियाणा में विशेष कार्यक्रम, मोदी करेंगे शिरकत

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को राज्यस्तरीय स्तर पर भव्य रूप से मनाने की तैयारी कर ली है। इस अवसर पर 1 नवंबर से 25 नवंबर तक राज्यभर में विशेष धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत अंबाला में रक्तदान शिविर से होगी, जबकि समापन कुरुक्षेत्र में आयोजित विशाल समारोह के साथ होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र में होने वाले समापन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राज्य की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में 350 छात्राएं पारंपरिक स्वरूप में कीर्तन प्रस्तुत करेंगी। इसके साथ ही सैंड आर्ट म्यूजिकल शो, लाइट एंड साउंड शो जैसे विशेष कार्यक्रम भी आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगे। यह आयोजन हरियाणा में सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को बढ़ावा देने के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का भी माध्यम माना जा रहा है।

कार्यक्रमों का विस्तृत कार्यक्रम (1 से 25 नवंबर)

तारीखकार्यक्रमस्थान
1 नवंबररक्तदान शिविर (उद्घाटन सीएम नायब सिंह सैनी)अंबाला
3 नवंबरगुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर निबंध प्रतियोगितासभी स्कूल
5 नवंबर1984 सिख दंगों के पीड़ित परिजनों को नौकरी नियुक्ति पत्रस्थान तय होना बाकी
8 नवंबरअरदास के साथ यात्रा शुभारंभ, राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटनरोड़ी (सिरसा), चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी
9 नवंबर‘हिंद दी चादर’ मैराथन (केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल)करनाल
11 नवंबरयात्रा को झंडी – सीएममारवाला, पिंजौर
14 नवंबरयात्रा का शुभारंभफरीदाबाद
18 नवंबरगुरु तेग बहादुर वन एवं संरक्षण केंद्र की आधारशिलाकालेसर, यमुनानगर
24 नवंबरसर्व धर्म सम्मेलनकुरुक्षेत्र
25 नवंबरशहीदी दिवस समापन समारोह (प्रधानमंत्री की उपस्थिति)कुरुक्षेत्र

क्यों चुना गया कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र को आयोजन स्थल इसलिए चुना गया है, क्योंकि इसे हरियाणा की धार्मिक राजधानी माना जाता है। गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं और त्याग की परंपरा कुरुक्षेत्र की आध्यात्मिक धरोहर से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी मानी जाती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.