Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में दोस्ती की कीमत, सहपाठी पर चाकू से जानलेवा हमला

हरियाणा | हरियाणा के बल्लभगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन नाबालिग लड़कों ने अपने ही सहपाठी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि पीड़ित अपने स्कूल की एक छात्रा से बातचीत करता था, जिसे आरोपी किशोर पसंद नहीं करते थे।

पार्क में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित सुभाष कॉलोनी निवासी नाबालिग छात्र ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहपाठी लड़की से सिर्फ दोस्त की तरह बात किया करता था। इसी बात से नाराज़ एक अन्य सहपाठी ने उसे कई बार लड़की से बात करने से रोका, लेकिन पीड़ित ने उसकी बात नहीं मानी। इसके बाद आरोपियों ने साजिश रचते हुए उसे बातचीत के बहाने गुरुवार शाम करीब 7 बजे कल्पना चावला सिटी पार्क बुलाया।

पार्क में पहुंचते ही एक आरोपी ने पीड़ित को पकड़ लिया और दूसरे ने जेब से चाकू निकालकर उसके पेट में वार कर दिया, जबकि तीसरे आरोपी ने नुकीले हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया।चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

निजी अस्पताल में भर्ती, तीनों आरोपी फरार

गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत ग्रेटर फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुट गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन में एनएच-5 पर तीन वाहनों की भिड़ंत, बाइक, कार और ट्रक को नुकसान

Summer express, भूपेंद्र ठाकुर, सोलन,। सोलन में बीडीओ कार्यालय के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही कार बाइक और ट्रक...

5 नवंबर को अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे अमित शाह: डा. अर्चना गुप्ता

Summer express ,ankur kapoor, अम्बाला। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 5 नवंबर को अम्बाला छावनी पहुंचकर भव्य शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई है।...

करनाल के सिंगड़ा गांव से दो साल का बच्चा लापता, तालाब में भी तलाश जारी

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के सिंगड़ा गांव में दो साल के मासूम बच्चे के लापता होने से परिवार और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। बच्चा बुधवार दोपहर से लापता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीमें गांव में घर-घर जाकर...

कैथल में पुलिस ने बुलडोजर से कुचलकर नष्ट किए सैकड़ों मॉडिफाइड साइलेंसर

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल में बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज धमाके करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने पेहवा चौक पर सार्वजनिक रूप से सैकड़ों जब्त मॉडिफाइड साइलेंसरों को बुलडोजर से कुचलकर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस...

जहरमुक्त भोजन के लिए प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान: राज्यपाल आचार्य देवव्रत

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि रासायनिक खादों और अन्य रसायनों के अत्यधिक इस्तेमाल से जमीन की उर्वरक क्षमता प्रभावित हो रही है। इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.