Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इटली में चर्च पर यौन शोषण का काला सच सामने आया

नई दिल्ली। इटली में कैथोलिक पादरियों पर बड़े पैमाने पर यौन शोषण के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़ितों के संगठन रेटे ल’अबूसो की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 से अब तक लगभग 4,400 लोगों ने यौन शोषण का शिकार होने का दावा किया है। आरोप है कि इन मामलों में कई वर्षों तक मामले दबाए जाते रहे और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाया।

पीड़ितों के बयान और कोर्ट दस्तावेज़ों पर आधारित रिपोर्ट

रेटे ल’अबूसो ने बताया कि यह आंकड़े पीड़ितों की गवाही, न्यायिक अभिलेखों और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। हालांकि संगठन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कुल मामलों में से कितने पुराने हैं और कितने हाल के।

चर्च पर अपराध छिपाने के आरोप

इस मामले पर फिलहाल इतालवी बिशप सम्मेलन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन यह कोई नया मामला नहीं है। वैश्विक कैथोलिक चर्च पर लंबे समय से यौन शोषण के मामलों को दबाने और आरोपियों को बचाने के आरोप लगते रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इटली का स्थानीय चर्च इस गंभीर मुद्दे से निपटने में सुस्त रवैया अपना रहा है।

नए पोप की पहल

हाल ही में नियुक्त पोप लियो ने इस सप्ताह पहली बार यौन शोषण के पीड़ितों से मुलाकात की और पीड़ितों के दर्द को गंभीरता से सुना। उन्होंने चर्च के नए बिशपों को यौन शोषण के मामलों को दबाने या छिपाने से सख्त मना किया है।

उनसे पहले दिवंगत पोप फ्रांसिस ने भी अपने 12 वर्ष के कार्यकाल में इस मुद्दे को प्राथमिकता दी थी, लेकिन सुधारों के बावजूद स्पष्ट परिणाम नहीं मिल पाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.