Kurukshetra, 26 October
छठ पर्व की विधिवत शुरुआत “नहाय-खाय” के साथ हो गई है। श्रद्धालु स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण करने के बाद व्रत की शुरुआत करेंगे। यह पर्व मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा।पूर्वांचल प्रदेश के लोगों का यह प्रमुख त्योहार इस बार कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर राज्यस्तरीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
छठ पूजा सोसाइटी हरियाणा के जनरल सेक्रेटरी राजीव राय ने बताया कि यह दूसरा अवसर है जब कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय छठ पर्व का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा, “आज से व्रत रखने वाले श्रद्धालु अगले तीन दिन तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए रहेंगे और मंगलवार सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करेंगे।राजीव राय ने बताया कि आयोजन के दौरान कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिनमें प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।व्रत रख रही महिलाओं ने बताया कि छठ पर्व की परंपरा महाभारत काल से जुड़ी है और वे आज भी अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता की कामना से यह व्रत करती हैं।