Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा STF की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात लाखा लाया गया भारत

अंबाला। हरियाणा STF ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के बेहद करीबी सहयोगी और कैथल के तितरम गांव निवासी कुख्यात अपराधी लखविंदर उर्फ लाखा को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाने के बाद अंबाला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

लखविंदर पर अप्रैल 2023 में अंबाला के जिला परिषद अध्यक्ष मक्खन सिंह लबाना के सेक्टर-10 स्थित घर पर फायरिंग और रंगदारी मांगने का आरोप है। इस मामले में पहले ही 7–8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि लखविंदर फरार चल रहा था।

इंटरपोल नोटिस के बाद हुई गिरफ्तारी

STF के अनुसार, लखविंदर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है और हरियाणा में अंबाला, यमुनानगर, रोहतक, गोहाना और कैथल में उसकी आपराधिक गतिविधियां दर्ज हैं। फरारी के दौरान वह 2022 में डोंकी रूट के जरिए पुर्तगाल से अमेरिका पहुंचा, जहां वह अनमोल बिश्नोई के साथ रहकर अपराध नेटवर्क संचालित करता रहा।

उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। FBI ने उसे छह महीने पहले गिरफ्तार किया और 25 अक्टूबर 2024 को भारत को डिपोर्ट कर दिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर STF ने उसे हिरासत में लिया और फिर अंबाला लाया।

कई जिलों में दर्ज हैं आपराधिक केस

लखविंदर उर्फ लाखा पर विभिन्न जिलों में दर्ज मामले:

जिलाप्राथमिकी संख्या / तारीखधाराएंआरोप
गोहाना सिटी थानाFIR 85/2023 (14 फरवरी 2023)IPC 384, 506रंगदारी और धमकी
रोहतक महम थानाFIR 106/2023 (21 मार्च 2023)IPC 384, 387, 506, 120-Bगैंग बनाकर उगाही की साजिश
यमुनानगर सिटी थानाFIR 221/2023 (22 मार्च 2023)IPC 387, 506व्यापारी से फोन पर उगाही
कैथल सदर थानाFIR 93/2023 (29 मार्च 2023)IPC 387हत्या की धमकी देकर उगाही की कोशिश

STF के अनुसार आरोपी पर अन्य राज्यों में भी आपराधिक केस दर्ज हैं। जांच एजेंसियां उससे गैंग फंडिंग, अवैध उगाही नेटवर्क और विदेश से संचालित आपराधिक गतिविधियों को लेकर पूछताछ कर रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.