Facebook-f Youtube X-twitter

एएसआई संदीप केस: राज्यपाल की एंट्री, हाई लेवल जांच तय

जींद/जुलाना। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष जुलाना पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत एएसआई संदीप लाठर के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान राज्यपाल ने मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया और संदीप के बच्चों की शिक्षा के लिए ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

करीब 40 मिनट तक चले संवाद में राज्यपाल ने कहा कि संदीप लाठर एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी थे, जिनका निधन प्रदेश पुलिस बल के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

राज्यपाल के आगमन से पहले कस्बे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जुलाना में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी मित्रा घोष, एडीसी विवेक आर्य, एएसपी सोनाक्षी सिंह, योगेश बैरागी और आनंद लाठर भी मौजूद रहे। एडीसी विवेक आर्य ने बताया कि राज्यपाल ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच पारदर्शी तरीके से कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा भी पहुंचे, परिवार को दिलाया समर्थन

सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा भी एएसआई संदीप के परिवार से मिले और शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे प्रदेश के लिए बेहद दुखद है और सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार द्वारा हरसंभव सहायता और न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में रहस्यमयी परिस्थितियों में साढ़े 6 वर्षीय बच्ची नायरा हुई गायब,

हमीरपुर, अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलबाड़ा की साढ़े 6 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। तीन दिन बीत जाने बाबजूद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची के लापता होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा...

तमिलनाडु चुनाव से पहले सियासी घमासान, उदयनिधि ने केंद्र पर साधा निशाना

Summer express, चेन्नई | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य के साथ वित्तीय और अधिकारों के स्तर पर भेदभाव किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर एआईएडीएमके के महासचिव के. पलानीस्वामी एक बार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.