Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अवैध तरीके से विदेश न जाएं, खट्टर की युवाओं से अपील

करनाल |  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने युवाओं से अपील की है कि वे विदेश जाने के लिए किसी भी प्रकार के अवैध मार्ग, विशेषकर डंकी रूट का सहारा न लें। उन्होंने कहा कि हर देश की अपनी कानूनी व्यवस्था और आव्रजन संबंधी नियम होते हैं, जिनके उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होना स्वाभाविक है। इसलिए युवाओं को वैध प्रक्रिया अपनाते हुए ही विदेश रोजगार या शिक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए।

खट्टर ने कहा कि सरकार युवाओं को कानूनी तरीके से विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी कहा था और दोबारा कह रहा हूं—अवैध तरीके से विदेश जाना युवाओं के भविष्य को जोखिम में डालने जैसा है। भारत भी अपने यहां अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को वापस भेजता है।”

अमेरिका से 50 हरियाणवी नागरिक लौटाए गए

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हरियाणा के 50 युवाओं को हाल ही में निर्वासित किया गया है। इनमें सबसे अधिक करनाल के 16 और कैथल के 14 युवक शामिल हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र और अंबाला के 5-5, यमुनानगर के 4, जींद के 3, जबकि रोहतक और पानीपत के 1-1 युवक को डिपोर्ट किया गया है।

शनिवार देर शाम ये सभी युवक एक विशेष विमान से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। यहां से उन्हें संबंधित जिलों की पुलिस के हवाले किया गया।

जनवरी से जुलाई तक 604 युवक डिपोर्ट

आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से जुलाई 2025 के बीच अब तक हरियाणा के 604 युवाओं को अमेरिका से डिपोर्ट किया जा चुका है। सूत्र यह भी बताते हैं कि तीन नवंबर को एक और जत्था भारत लौट सकता है, जिसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में प्रवास नियम और अधिक सख्त किए गए हैं, जिसके चलते अवैध रूप से रहने वालों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई हो रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.