Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री से 21 चर्चा प्रभारियों की बैठक, जनता और सरकार के बीच मजबूत कड़ी बनेंगे प्रभारी

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपनी योजनाओं, नीतियों और निर्णयों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए ‘चर्चा प्रभारी’ नियुक्त किए हैं। ये प्रभारी पार्टी और सरकार के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अभी 21 चर्चा प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिनकी मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई है। आने वाले समय में और भी प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी।नरेश चौहान ने कहा कि सरकार की ओर से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और जनता को सीधा लाभ देने के जो प्रयास किए जा रहे हैं, उन्हें जनता तक पहुँचाना चर्चा प्रभारियों की प्रमुख जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की कई योजनाएं आम जनता के लिए चलाई गई हैं और यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इन योजनाओं का लाभ वास्तव में लोगों तक पहुँचे।

रेश चौहान, सीएम मीडिया एडवाइजर-: चर्चा प्रभारी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का काम करेंगे और साथ ही जनता की प्रतिक्रिया और सुझाव सरकार तक पहुँचाएंगे।”

 विपक्ष पर भी किया पलटवार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा कांग्रेस सरकार को “त्रासदी सरकार” कहे जाने पर नरेश चौहान ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा गुटों में बंटी हुई है और नेता प्रतिपक्ष सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।भाजपा आज आंतरिक कलह से जूझ रही है। विपक्ष को जनता के मुद्दों पर बात करनी चाहिए, न कि केवल राजनीतिक बयानबाजी पर।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.