Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लालपानी स्कूल के छात्रों का राष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रदर्शनी में चयन

Shimla, 27 October


सरकारी मॉडल बॉयज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालपानी, शिमला के दो मेधावी छात्र  गौरव  और दिव्यांशु सोनी (कक्षा 10वीं) ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। दोनों विद्यार्थियों का चयन 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी (NCERT) के लिए हुआ है।

छात्रों ने “खाद्य स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” विषय पर आधारित एक अभिनव मॉडल — ‘स्मार्ट स्पून विद मील मैनेजमेंट सिस्टम’ (Smart Spoon with Meal Management System) तैयार किया है। यह स्मार्ट डिवाइस भोजन की गुणवत्ता, तापमान और पोषण स्तर का आकलन करने के साथ-साथ भोजन प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान करता है। यह तकनीक आम जनजीवन में सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक भोजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम मानी जा रही है।

राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इस मॉडल का चयन किया गया है, और अब यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रदर्शनी 18 से 23 नवम्बर 2025 तक क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (RIE), भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के चयनित विद्यार्थी अपने वैज्ञानिक नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे।छात्रों की मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती नेहा शर्मा (विज्ञान स्नातक) ने कहा कि गौरव और दिव्यांशु ने अपने परिश्रम और रचनात्मक सोच से विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पवन कुमार सोनी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि,यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे शिमला और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। ऐसे अवसर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और अनुसंधान की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।


Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.